महाराजगंज, अप्रैल 13 -- महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। परसामलिक थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत महदेईया में सोमवार को एक 20 वर्षीय युवक ने हाई वोल्टेज ड्रामा किया। अपनी प्रेमिका से शादी की जिद को लेकर वह मोबाइल टावर पर चढ़ गया। दोपहर करीब 12 बजे शुरू हुआ यह घटनाक्रम शाम करीब सात बजे तक चला। युवक का हाई वोल्टेज ड्रामा देखने के लिए लोगों का जमावड़ा लगा रहा। बताया जा रहा है कि परसामलिक थाना क्षेत्र के महदेईया निवासी विशाल भारती (20) सोनौली कोतवाली क्षेत्र की एक किशोरी से प्रेम करता है। बीते फरवरी माह में वह उस किशोरी से चोरी-छिपे शादी कर उसे अपने घर ले आया था, लेकिन अगले ही दिन उसके परिजन उसे समझा-बुझाकर वापस ले गए। यह भी पढ़ें- शादी कराओ, तभी उतरूंगा. प्रेमिका के लिए 100 फीट ऊंचे टॉवर पर चढ़ा आशिक, 2 घंटे तक चला ड्रामा हाल ही में जब युवक को पता चल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.