भदोही, मई 19 -- गोपीगंज, हिन्दुस्तान संवाद। कोतवाली क्षेत्र के बीसा गांव निवासी गोपी गौतम का पुत्र धीरज गौतम रविवार की रात लगभग 10 बजे 65 हजार वोल्ट की हाईटेंशन विद्युत लाइन के पोल पर चढ़ गया। वह प्रेमिका से शादी कराने की जिद करने लगा। पुलिस ने किसी तरह उसे नीचे उतारा और हिरासत में ले लिया। रविवार की देर रात युवक को टावर पर चढ़ा देख गांव में अफरा-तफरी मच गई। लोगों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पीआरबी पुलिस मौके पर पहुंची और ग्रामीणों के सहयोग से युवक को काफी देर तक समझाने का प्रयास किया। युवक बार-बार प्रेमिका से शादी कराने की मांग करता रहा। यह भी पढ़ें- कथित प्रेमिका से शादी करने की जिद पर डेढ़ सौ फीट ऊंचे टावर पर चढ़ा युवक संयोग अच्छा रहा कि जिस समय युवक विद्युत टावर पर चढ़ा, उस दौरान लाइन में बिजली आपूर्ति बंद थी, नहीं तो ...