मेरठ, दिसम्बर 18 -- ब्रहमपुरी थाना क्षेत्र के लक्ष्मणपुरी में एक युवक ने प्रेमिका से फोन पर विवाद होने पर अपने कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने घटना की जानकारी लेने के बाद शव मोर्चरी को भेज दिया है। मोहल्ला लक्ष्मणपुरी निवासी 22 वर्षीय नकुल पुत्र प्रमोद लोवर बनाने की फैक्ट्री में काम करता था। पुलिस के अनुसार नकुल का क्षेत्र की एक युवती से प्रेम प्रसंग चल रहा था। बुधवार शाम नकुल का युवती से फोन पर किसी बात को लेकर विवाद हो गया था, जिसके बाद उसने अपने कमरे में जाकर पंखे से फंदा बनाकर फांसी लगा ली। करीब एक घंटे तक जब नकुल कही दिखाई नहीं दिया तो उसकी मां दूसरी मंजिल पर कमरे में पहुंची तो बेटे के शव को लटका देख दंग रह गई। ब्रह्मपुरी पुलिस ने घटना की जानकारी ली। शव को मोर्चरी भेज दिया है। नकुल की मौत से माता-पिता सहित बड़े भाई अनु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.