प्रेमिका से विवाद के बाद युवक ने फांसी लगाई
जमशेदपुर, जुलाई 8 -- जमशेदपुर। सिदगोड़ा थाना क्षेत्र में 18 वर्षीय युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक की पहचान पियूष पांडेय के रूप में हुई है। वह एक आइसक्रीम की दुकान में काम करता था। घटना मंगलवार देर रात की है। बुधवार सुबह परिजनों ने इसकी सूचना सिदगोड़ा थाना पुलिस को दी।जानकारी के अनुसार, मंगलवार रात पियूष पांडेय का अपनी प्रेमिका से मोबाइल फोन पर किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। इसके कुछ देर बाद उसने घर में फांसी लगा ली। घटना की जानकारी मिलने पर परिजनों ने उसे फंदे से उतारा और तत्काल एमजीएम अस्पताल लेकर पहुंचे। वहां जांच के बाद चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। बुधवार सुबह सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और पूछताछ की। इसके बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए एमजीएम मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेज दिया गया। प्रारंभिक जांच में...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.