प्रेमिका से मिलने पहुंचे युवक को उलटा लटकाकर पीटा, 12 घंटे तक खंभे से बांधकर रखा, वीडियो वायरल
सहारनपुर, सितम्बर 13 -- UP News: यूपी के सहारनपुर में एक युवक को गर्लफ्रेंड से मिलने जाना भारी पड़ गया । दरअसल, मिर्जापुर थाना क्षेत्र में प्रेमिका से मिलने पहुंचे शादीशुदा युवक को पकड़कर रस्सी से उलटा लटकाकर पीटा गया। आरोप है कि युवक को 12 घंटे तक खंभे से बांधकर रखा गया। शनिवार को घटना का वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी। हालांकि लाइव हिन्दुस्तान वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। जानकारी के मुताबिक मिर्जापुर क्षेत्र में 9 सितंबर की रात युवक प्रेमिका से मिलने पहुंचा था। इसी दौरान उसके परिजनों ने उसे पकड़ लिया। इसके बाद युवक को खंभे से बांधकर पीटा। इस दौरान मारपीट का वीडियो भी बनाया गया, जिसमें युवक रस्सी के सहारे उल्टा लटका दिखाई दे रहा है और आसपास कई लोग मौजूद हैं। युवक के रातभर घर नहीं लौटने पर परिजनों ने तला...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.