दरभंगा, मार्च 16 -- घनश्यामपुर। थाना क्षेत्र के बाऊर गांव में रविवार को प्रेम प्रसंग का मामला सामने आया। यह पूरे इलाके में चर्चा का विषय बना रहा। प्रेमिका से मिलने पहुंचे एक युवक को ग्रामीणों ने पकड़ लिया और बाद में गांव के दुर्गा स्थान मंदिर में दोनों की हिंदू रीति-रिवाज से शादी करा दी। हालांकि सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों को पूछताछ के लिए थाने ले गई। जानकारी के अनुसार युवक की पहचान मुन्ना कुमार (21) के रूप में हुई है। वह मधुबनी जिले के भेजा थाना क्षेत्र के चट्टानवा गांव निवासी रामविलास महतो का पुत्र बताया जा रहा है। वहीं, युवती की पहचान बाऊर गांव निवासी संतोष चौपाल की पुत्री प्रियंका कुमारी (18) के रूप में हुई है। बताया जाता है कि दोनों के बीच करीब तीन वर्षों से प्रेम संबंध था। रविवार को मुन्ना अपनी प्रेमिका से मिलने गांव...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.