प्रेमिका से मिलने पहुंचे प्रेमी की युवती के परिजनों ने की धुनाई
फिरोजाबाद, अप्रैल 28 -- शिकोहाबाद थाना क्षेत्र के एक मोहल्ले में एक युवक अपनी प्रेमिका से मिलने के इरादे से उसके घर के पीछे से घुस गया। जब परिजनों ने युवक को अपने घर में घुसे देखा तो उसको पकड़कर जमकर मारपीट कर दी। घटना से मोहल्ले में अफरा तफरी मच गई। पीड़ित पक्ष मामले की शिकायत लेकर थाने पहुंचा जहां मामले की जांच की जा रही है। थाना क्षेत्र के एक मोहल्ले की रहने वाली युवती का अपने पड़ोस में रहने वाले युवक से दोस्ती हो गई। बताया गया कि युवती ने अपने प्रेमी को घर पर बुला लिया। प्रेमी को युवती के साथ देखकर परिवार के लोग हैरत में पड़ गए। युवती के परिजनों ने युवक को पकड़कर जमकर पिटाई कर दी। उसके बाद आरोपी को छोड़ दिया। आरोप है कि युवती के परिजनों की पिटाई से नाराज आरोपी पक्ष ने युवती पक्ष के लोगों पर हमला कर दिया। जिससे मोहल्ले में अफरा तफरी मच...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.