सोनभद्र, मार्च 31 -- म्योरपुर, हिन्दुस्तान संवाद। स्थानीय थाना क्षेत्र के एक गांव में सोमवार की रात प्रेमिका से मिलने पहुंचे प्रेमी की ग्रामीणों ने पिटाई कर दी। इसके बाद गांव में हुई पंचायत में प्रेमी के उपर 75 हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया। पंचायत के दबाव से तनाव में आकर प्रेमी ने विषाक्त पदार्थ खा लिया। हालांकि उसकी हालत सामान्य बताई गई है। म्योरपुर थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी ग्राम प्रधान के मुताबिक सोमवार की रात पास के गांव का एक किशोर अपनी प्रेमिका से मिलने के लिए गांव में आया। उस समय किशोरी घर में अकेली थी, जबकि उसके माता-पिता व अन्य परिजन एक गांव में आयोजित शादी समारोह में गए हुए थे। घर में केवल एक छह वर्षीय बच्ची मौजूद थी। किशोर जैसे ही घर में दाखिल हुआ, पड़ोस की छत पर सो रहे एक व्यक्ति ने उसे देख लिया। उसने बाहर से दरवाजा बं...