प्रेमिका से मिलने पहुंचा युवक, पुलिस को सौंपा
लखीमपुरखीरी, जून 30 -- प्रेमिका से मिलने गांव पहुंचे युवक को युवती के परिजनों ने पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस युवक को कोतवाली लाकर पूछताछ कर रही है। पीलीभीत के थाना सेहरामऊ क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक का गोला क्षेत्र के एक गांव की युवती से प्रेम संबंध बताया जा रहा है। दोनों के बीच काफी समय से मोबाइल फोन पर बातचीत हो रही थी। मंगलवार को युवती ने युवक को अपने गांव बुलाया था। युवक के गांव आने की भनक युवती के परिजनों को लग गई। परिजनों ने नजर रखनी शुरू कर दी। जैसे ही युवक गांव पहुंचा परिजनों ने उसे पकड़ लिया। यह भी पढ़ें- प्रेमी से शादी की जिद पर नाबालिग लड़की मोबाइल टावर पर चढ़ी, प्रेमी के पहुंचने पर नीचे उतरी पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है और दोनों पक्षों से जानकारी जुटाई जा रही है। जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.