प्रेमिका से मिलने पहुंचा प्रेमी को बनाया बंधक
मुजफ्फरपुर, मई 16 -- पारू, हिन्दुस्तान संवाददाता। थाना क्षेत्र के दियारा इलाके में शुक्रवार की शाम प्रेमिका से मिलने पहुंचे प्रेमी को परिजनों ने बंधक बना लिया। इसके बाद युवक के परिजनों को सूचना दी। परिजन और पंचायत के जनप्रतिनिधि उसके घर पहुंचकर युवक को मुक्त कराने का प्रयास किया, लेकिन युवती के परिजन कानूनी कार्रवाई करने की जिद पर अड़ गए। बाद में दोनों गुटों की सहमति के बाद प्रेमी- प्रेमिका की शादी करा दी गई। बताया जाता है कि थाना क्षेत्र के एक गांव के 21 वर्षीय युवक और दियारा क्षेत्र के एक गांव की 19 वर्षीया युवती का काफी दिनों से प्रेम-प्रसंग चल रहा था।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.