प्रेमिका से मिलने घर पहुंचे युवक से की मारपीट
फिरोजाबाद, मार्च 12 -- मक्खनपुर क्षेत्र के एक युवक का प्रेमिका के घर शादी की बात करने जाना महंगा पड़ गया। प्रेमिका के परिजनों ने युवक की बेरहमी से पटाई कर दी। घायल युवक को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया है। सोनू निवासी नयी बस्ती मक्खनपुर एक युवती से प्रेम करता है। युवक अपनी प्रेमिका से शादी करना चाहता है। इसलिए युवक प्रेमिका के परिजनों से बातचीत के इरादे से उसके घर गया। वह अपनी प्रेमिका के साथ जीवन यापन करना चाहता था। लेकिन प्रेमिका के परिजन उसके लिए तैयार नहीं हुए। युवती के परिजनों ने युवक को पकड़कर उसकी जमकर पिटाई कर दी। मक्खनपुर थाना प्रभारी चमन शर्मा का कहना है कि मामले की कोई जानकारी नहीं है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.