बलिया, दिसम्बर 10 -- नगरा, हिन्दुस्तान संवाद। एक युवक की मंगलवार को संदिग्ध हाल में मौत हो गयी। डॉक्टरों के अनुसार उसकी जान विषाक्त पदार्थ खाने से गयी है। परिवार के लोगों ने लड़की के घरवालों पर हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस का कहना है कि पीएम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जायेगी। कस्बा के चचयां निवासी 19 वर्षीय इंदल कुमार का रसड़ा क्षेत्र के किसी गांव की लड़की से प्रेम-सम्बंध चल रहा था। परिजनों के अनुसार मंगलवार को उसके मोबाइल पर किसी ने फोन किया। इसके बाद सुबह करीब आठ बजे वह बाइक से घर से निकल गया। कुछ देर बाद कुछ लोगों ने इंदल की तबियत खराब होने की जानकारी देते हुए मऊ बुलाया। खबर पाकर परिजनों के मऊ पहुंचने के काफी देर बाद युवक को लेकर लोग पहुंचे। वहां के डॉक्टरों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया। इसके बाद परिवार के लोग शव को साथ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.