दरभंगा, मई 2 -- संजय लाला,दरभंगा। लहेरियासराय थाना के भीगो श्मशान के पास आम के बागीचे में गोली मारकर युवक की हत्या कर दी गई। गोली उसके सीने में मारी गई है। शनिवार सुबह सूचना मिलने पर पुलिस पहुंची। शव की शिनाख्त एपीएम थाना के सिरनिया वार्ड-15 निवासी रहमत अली के पुत्र मो. सलमान (21) के रूप में की गई है। प्रथम दृष्टया प्रेम प्रसंग में हत्या का अंदेशा है। एफएसएल की टीम ने भी जांच की। घटनास्थल के पास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। पुलिस ने पूछताछ के लिए बीबीपाकर मोहल्ले की युवती व उसके पिता और भाई को हिरासत में लिया है। शव का डीएमसीएच में पोस्टमार्टम कराया गया। सदर एसडीपीओ वन राजीव कुमार ने बताया कि शुरुआती जांच में मामला प्रेम प्रसंग का लग रहा है। संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है。 यह भी पढ़ें- रात में ट्यूबवेल पर बुलाकर ...