संवाददाता, मई 18 -- हरदोई शहर के एक मोहल्ले में शनिवार देर रात प्रेमिका से मिलने पहुंचे युवक ने तमंचे से खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। युवक को मोहल्ले के लोगों ने चोर समझ शोर मचा दिया। इसपर वह एक मकान में घुस गया। बाद में कमरे में खुद को बंद कर उसने आत्मघाती कदम उठा लिया। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है।प्रेमिका से मिलने पहुंचे प्रेमी को लोगों ने चोर समझा सीओ सिटी अंकित मिश्रा ने बताया कि हरपालपुर थाना क्षेत्र के बरनई चतरखा गांव निवासी 25 वर्षीय नफेदार उर्फ कन्हैया का शहर की एक युवती से करीब तीन माह से प्रेम प्रसंग चल रहा था। युवक शादी करना चाहता था, लेकिन युवती और उसके परिजन इसके लिए तैयार नहीं थे। इसी बात को लेकर दोनों के बीच कुछ समय से तनाव चल रहा था। शनिवार र...