कुशीनगर, दिसम्बर 25 -- कुशीनगर, वरिष्ठ संवाददाता। हाटा कोतवाली थाना क्षेत्र के कालिका राव नगर निवासी युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में इलाज के दौरान मौत हो गई। बुधवार की रात बगल के मोहल्ले में अपनी प्रेमिका से मिलने उसके घर गया था। प्रेमिका के परिजनों से विवाद के बाद उसने जहरीला पदार्थ खा लिया था। पुलिस ने उसे सीएचसीर हाटा में भर्ती कराया, जहां इलाज के दौरान देर रात उसने दम तोड़ दिया। सूचना पर पहुंचे मृतक की पत्नी व परिजनों ने मारपीट कर हत्या का आरोप लगाया है। गुरुवार को इसे लेकर कोतवाली में हंगामा भी किया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पिपराइच थाना क्षेत्र के नथुआं गांव निवासी सुग्रीव चौहान (35) पुत्र फेंकू चौहान की शादी नगर पालिका हाटा के कालिका राव नगर निवासी शंकर चौहान की पुत्री सोनी से हुई है। ससुराल मे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.