हाजीपुर, मार्च 16 -- हाजीपुर । नगर संवाददाता बिदुपुर रेलवे स्टेशन के पास सोमवार को एक प्रेमी ने शोले फिल्म के बीरू की तरह प्रेमिका से मिलने की मांग को लेकर बिजली के टॉवर पर चढ़कर हंगामा काटा। यह देख स्थानीय लोगों में बात फैल गई। सूचना पर डायल 112 और बिदुपुर थाना के पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। पुलिस के पहुंचने पर भी युवक टॉवर पर चढ़ा रहा। पुलिस के कहने के बाद भी वह टॉवर से नीचे उतरते को तैयार नहीं था। वह टॉवर पर से ही प्रेमिका के पिता को घटनास्थल पर बुलाने की मांग कर रहा था। युवक के नहीं उतरने पर पुलिस ने तत्काल एसडीआरएफ और बचाव दल को बुलाया और परिजनों और स्थानीय ग्रामीणों की कड़ी मशक्कत पर करीब तीन घंटे बाद युवक टॉवर से नीचे उतारा। पुलिस ने युवक के पास चूहा मारने वाले जहर का एक पैकेट और एक बोतल भी बरामद किया है। उसे प्रेमिका से मिलवाने का आ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.