गाजीपुर, अप्रैल 18 -- मनिहारी, हिन्दुस्तान संवाद। शादियाबाद थाना क्षेत्र के गुरैनी गांव में गुरुवार को उस समय हाईवोल्टेज ड्रामा देखने को मिला जब छत्तीसगढ़ से आया एक युवक प्रेमिका से मिलने की जिद में मोबाइल टावर पर चढ़ गया। युवक ने प्रेमिका को बुलाने की मांग करते हुए टावर से कूदकर आत्महत्या करने की धमकी देने लगा। देखते ही देखते मौके पर ग्रामीणों की भारी भीड़ जुट गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने किसी तरह से प्रेमिका का पता लगाकर उससे बात करवाकर नीचे उतारा। इसके बाद शुक्रवार को शांतिभंग में युवक का चालान कर दिया। जानकारी के अनुसार छत्तीसगढ़ के रायपुर के वीरगांव थाना के वार्ड तीन का रहने वाला संजीत साव शादियाबाद क्षेत्र में रहकर मजदूरी का कार्य करता है। यह भी पढ़ें- प्रेमी से शादी की जिद पूरी कराने के लिए 144 फीट ऊंचे मोबाइल टावर पर चढ़ी लड़की गुरुव...