बुलंदशहर, मार्च 8 -- नगर क्षेत्र स्थित मलका पार्क में रविवार सुबह अपनी प्रेमिका से मिलने आए बागपत के एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। तबीयत बिगड़ने पर युवती उसे जिला अस्पताल लेकर पहुंची, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इसके बाद युवती युवक के परिजनों को हादसे की सूचना देकर अस्पताल से निकल गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है।नगर कोतवाली पुलिस के अनुसार बागपत जिले के थाना बिनौली क्षेत्र के गांव फतेहपुर पूठी निवासी विनोद कुमार (34 वर्ष) पुत्र लाल सिंह रविवार सुबह घर से बिना बताए अपनी बाइक लेकर निकला था। वह कालाआम पुलिस चौकी के पास स्थित मलका पार्क पहुंचा। सीसीटीवी फुटेज में वह पार्क के गेट के सामने बाइक खड़ी कर अंदर जाते हुए दिखाई दे रहा है। बताया जा रहा है कि पार्क में एक युवती, जिसे उ...