एटा, मार्च 13 -- करीब 40 दिन पहले निधौली कलां क्षेत्र में हुई हत्या का पुलिस ने खुलासा कर दिया। दोनों सगे भाइयों ने युवक को बेहोश करके कुल्हाड़ी से काटकर हत्या की थी। हत्या के पीछे प्रेमिका से बात करना बताया जा रहा है। पुलिस ने दोनों आरोपी भाइयों को जेल भेज दिया है। वहीं हत्या में प्रयुक्त होने वाले हथियार बरामद किए है। शुक्रवार को पत्रकारों को जानकारी देते हुए एसएसपी श्याम नारायण सिंह ने बताया कि थाना निधौली कलां क्षेत्र के गांव जौहरपुर निवासी धमेंद्र की छह फरवरी को हत्या कर दी गई थी। इस मामले की रिपोर्ट अज्ञात हत्यारोपियों के खिलाफ दर्ज कराई थी। पुलिस ने हत्या का खुलासा करने के लिए टीमें लगाई थी। जांच में पता चला कि गांव के मोहित कुमार ओर उसका भाई रवि कुमार पुत्रगण लेखपाल ने घटना को अंजाम दिया है। पुलिस ने दोनों भाइयों से पूछताछ की तो प...