शाहजहांपुर, मई 10 -- मदनापुर। प्रेम प्रसंग में उपजे विवाद ने एक युवक की जान ले ली। थाना मदनापुर क्षेत्र में हुई हरिओम हत्याकांड की गुत्थी पुलिस ने सुलझाते हुए आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि प्रेमिका से बातचीत को लेकर उसके मन में रंजिश थी, जिसके चलते उसने सुनियोजित तरीके से हरिओम को बाग में बुलाकर लोहे की पाइप से हमला कर मौत के घाट उतार दिया। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर आला कत्ल भी बरामद कर लिया है। एसपी सिटी देवेंद्र कुमार और सीओ सदर प्रयांक जैन ने बताया कि थाना क्षेत्र के गांव चंदपुर निवासी दिनेश ने सात मई को पुलिस को तहरीर देकर बताया था कि उसके भाई हरिओम की हत्या कर दी गई है। मामले में पुलिस ने हत्या का मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की। एसपी सौरभ दीक्षित ने थाना मदनापुर पुलिस, एसओजी, सर्विलांस और फील्ड यूनिट ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.