वैशाली, अप्रैल 23 -- बिहार के मुजफ्फरपुर जिले में पातेपुर थाना क्षेत्र के सुल्तानपुर चकहरिहर गांव से एक दिलचस्प मामला सामने आया है, जहां 'इश्क का भूत' उतारने के लिए ग्रामीणों ने अनोखा तरीका अपनाया। मुजफ्फरपुर से अपनी प्रेमिका से मिलने आए एक युवक को ग्रामीणों ने देर रात पकड़ लिया। काफी गहमागहमी के बाद, एक फैसला हुआ जिसके तहत दोनों की शादी करा दी गई। बताया गया कि मुजफ्फरपुर के एक युवक का पिछले छह महीने से इस गांव की एक युवती के साथ प्रेम-प्रसंग चल रहा था। मंगलवार की रात प्रेमी अपनी प्रेमिका से मिलने उसके घर पहुंच गया। आधी रात को ग्रामीणों की नजर प्रेमी युगल पर पड़ गई और दोनों को रंगे हाथों पकड़ लिया गया। पकड़े जाने के बाद गांव में काफी देर तक हाई-वोल्टेज ड्रामा चला। यह भी पढ़ें- बिहार में इस बार दो जेठ, 45 डिग्री वाली गर्मी रिकॉर्ड तोड़ेगी;होगी...