मक्खनपुर (फिरोजाबाद), मार्च 14 -- Lover News: फिल्म शोले के वीरू की तरह एक प्रेमी अपनी प्रेमिका से शादी की जिद पर अड़ गया। शोले में वीरू टंकी पर चढ़ा था तो यहां पर प्रेमी मोबाइल कंपनी के टॉवर पर। घटना से अफरा-तफरी मच गई। आसपास के गावों के ग्रामीणों की भीड़ मौके पर जुट गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने दमकल की मदद से उसे उतारने का प्रयास किया तो वह ऊपर से कूदने की धमकी दे देता। करीब साढ़े तीन घंटे तक चले नाटकीय घटनाक्रम के बाद में पुलिस को प्रेमी को टॉवर से नीचे उतारने में सफलता मिली। थाना मक्खनपुर के नगला मवासी निवासी राहुल पुत्र रविंद्र सिंह मक्खनपुर के ही एक गांव में रहने वाली युवती से शादी करना चाहता है। बताया जाता है युवती के परिजन इस शादी के लिए तैयार नहीं हैं। शुक्रवार सुबह राहुल अपनी प्रेमिका के गांव में पहुंचा तथा गांव में स्थित मोबाइल ...