देवरिया, जनवरी 17 -- बंजरिया, हिन्दुस्तान संवाद। बघौचघाट थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली महिला ने पति को उसके प्रेमिका के साथ पकड़ लिया। पत्नी ने जमकर बवाल किया। इस मामले में पत्नी ने कार्रवाई के लिए पुलिस को तहरीर दी है। देवरिया शहर की रहने वाली एक महिला की शादी बघौचघाट थाना क्षेत्र के एक गांव में हुई है। दोनों से एक बेटी भी है। पति-पत्नी में इन दिनों कुछ मनमुटाव चल रहा है। मामला न्यायालय में लंबित है। बताया जा रहा है कि पति कुशीनगर जनपद में किराये की मकान में मंगलवार को अपनी प्रेमिका के साथ था। इस बीच पत्नी पहुंच गई और हंगामा करने लगी। किसी तरह मामला शांत हुआ। इस बीच पत्नी ने बघौचघाट थाने में तहरीर दे दी है। थानाध्यक्ष अनिल तिवारी ने बताया कि तहरीर मिली है। मामले की जांच की जा रही है। जल्द ही आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
हिंदी हिन्दु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.