लखनऊ, अगस्त 2 -- रहीमाबाद(लखनऊ), संवाददाता। प्रेम प्रसंग में बाधा बनी पत्नी की सुनियोजित हत्या के आरोप में पुलिस ने पति और उसकी कथित प्रेमिका को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पुलिस के अनुसार दोनों ने मिलकर महिला का गला दबाकर हत्या की और शव को साड़ी से पत्थर बांधकर गोमती नदी में फेंक दिया। मृतका के करीब 10 लाख रुपये के जेवर, हत्या में प्रयुक्त कार और दो मोबाइल फोन भी बरामद किए गए हैं। मामले में नामजद चार अन्य आरोपियों की भूमिका की जांच जारी है। यह भी पढ़ें- अफेयर में रोड़ा बनी पत्नी की हत्या कर शव नदी में फेंका, नाखूनों से कातिल पति का सच लिख गई अंजलिहत्या की तकनीक रहीमाबाद थाना क्षेत्र के सहिजना गांव निवासी अंजली सिंह की हत्या के मामले में पुलिस ने बताया कि 30 जुलाई की रात करीब 12:30 बजे पति उमेंद्र सिंह उसे घर से बुलाकर कार में ले गया। रा...