बरेली, जून 7 -- Bareilly News: सोशल मीडिया पर एक सीसीटीवी फुटेज तेजी से वायरल हो रहा है। फुटेज में कार की बोनट पर एक महिला लटकी हुई है और अंदर बैठा व्यक्ति गाड़ी को तेजी से दौड़ा रहा है। घटना की जानकारी ली गई तो मामला प्रेमी-प्रेमिका और पति-पत्नी का निकला। वायरल वीडियो बरेली जिले के भमोरा क्षेत्र का बताया जा रहा है। जानकारी के अनुसार देवचरा चौराहे पर अपने बच्चे के साथ खड़ी महिला ने पति को कार में प्रेमिका के साथ जाते देख लिया। इस दौरान वह कार रुकवाने के लिए शोर मचाते हुए कार के पीछे दौड़ी। फूलमंडी के पास स्पीड ब्रेकर पर कार धीमी होते ही वो बोनट पर चढ़ गई। यह देखकर पति ने कार दौड़ा दी। राहगीरों ने बाइक से पीछा कर 200 मीटर आगे कार रुकवाई और उसके पति को जमकर पीटा। बरेली की महिला अपने बच्चे को लेकर देवचरा चौराहे पर खड़ी थी। शाम सात बजे उसका प...