कानपुर, मार्च 24 -- कानपुर, संवाददाता। प्रेमिका को व्हाट्सऐप पर फंदा लगाकर वीडियो भेजने के बाद भी जवाब नहीं मिलने पर युवक ने स्टेटस लगाकर आत्महत्या कर ली। परिजन ने व्हाट्सऐप स्टेटस देखा तो घटना की जानकारी हुई। जिसके बाद परिवार में कोहराम मच गया। घटना की जानकारी के बाद पहुंची पुलिस में जांच पड़ताल की। मूलरूप से बलिया के चंदवार गांव निवासी 29 वर्षीय लकी सिंह प्राइवेट नौकरी करते थे। माता-पिता की मौत होने के बाद वह अपने मौसा ब्रजेश के घर पर 2014 से रावतपुर में रह रहे थे। मौसी ने बताया कि उनकी एक शादीशुदा बहन है। वर्तमान में वह रावतपुर के छपेड़ा पुलिया स्थित बाबा आनंदेश्वर भोजनालय में केयरटेकर का काम करता था। उसका एक युवती से प्रेम प्रसंग चल रहा था। जिसकी शादी तय होने के बाद वह मानसिक तनाव में चल रहा था। सोमवार रात को उसने पहले फंदे का वीडियो ...