जमशेदपुर, जून 26 -- बिरसानगर जोन नंबर-2 में वीडियो कॉल के दौरान फांसी लगाकर जान देने वाले सावन कर्मकार मामले में नया मोड़ आ गया है। मृतक की मां ज्योत्सना कर्मकार के बयान पर बिरसानगर थाना में सावन की प्रेमिका रिमी मंडल के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला दर्ज किया गया है। पुलिस प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच में जुट गई है। प्राथमिकी में ज्योत्सना कर्मकार ने आरोप लगाया है कि रिमी मंडल द्वारा लगातार मानसिक प्रताड़ना और दबाव बनाए जाने के कारण उनका बेटा तनाव में था। उनका कहना है कि रिमी के व्यवहार और प्रताड़ना से तंग आकर सावन ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। यह भी पढ़ें- 'मैं पत्नी-बच्चों को छोड़कर तुम्हारे लिए आया हूं...' प्रेमिका ने ठुकराया, VIDEO कॉल पर युवक ने दी जान उन्होंने आरोप लगाया कि रिमी ने ऐसी परिस्थितियां उत्पन्न कर दी थीं, ...