मोतिहारी, मई 10 -- अरेराज,निज प्रतिनिधि। हरसिद्धि थाना क्षेत्र के मठ लोहियार छतवनिया टोला में शुक्रवार की रात अजय पटेल की हुई हत्या प्रेम प्रसंग में की गई थी। अजय की हत्या प्रेमिका तब्बू ने ही करायी थी। पुलिस ने नामजद अभियुक्त के घर से हत्या के बाद फंदे से लटकाई गई रस्सी, स्मार्ट फोन, चप्पल व एयर बड बरामद किया है। साक्ष्य व वारदात के कबूलनामे के आधार पर पुलिस ने तब्बू को रविवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया। वहीं, घटना में शामिल सात अन्य नामजद अभियुक्त फरार हैं। डीएसपी रवि कुमार ने रविवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि मठ लोहियार के छतवनिया गांव में ध्रुव पटेल के पुत्र अजय पटेल(26 ) की हत्या उसकी प्रेमिका तब्बू खातून व उसके पति असलम मियां ने अन्य छह बदमाशों के साथ मिलकर की थी। यह भी पढ़ें- पहले फोड़ी आंख, फिर गुप्तांग काटा, शव को फंदे ...