मिर्जापुर, जून 10 -- मिर्जापुर। चुनार कोतवाली क्षेत्र की एक युवती ने निजी अस्पताल में पुत्र को जन्म दिया, लेकिन जन्म के कुछ देर बाद ही नवजात की मौत हो गई। मामले में युवती की मां ने मृत बच्चे का डीएनए परीक्षण कराकर आरोपी प्रेमी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। पीड़िता की मां का आरोप है कि जौनपुर जिले के जलालपुर थाना क्षेत्र निवासी युवक ने शादी का झांसा देकर उसकी बेटी का शारीरिक शोषण किया। इस संबंध में 20 मई को चुनार कोतवाली में आरोपी के खिलाफ मुकदमा भी दर्ज कराया गया था। मंगलवार रात प्रसव पीड़ा होने पर युवती को वाराणसी बाईपास स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसने पुत्र को जन्म दिया। जन्म के कुछ समय बाद नवजात की मौत हो गई। इसके बाद पीड़िता की मां मृत बच्चे को लेकर कोतवाली पहुंची और डीएनए जांच की मांग की। चुनार कोतवाल विजय शंक...