पश्चिम चंपारण, अप्रैल 28 -- बिहार के पश्चिम चंपारण जिले में एक प्रेमी ने काफी देर तक हाई वोल्टेज ड्रामा किया। यहां योगापट्टी थाने के नवगांवा में सोमवार की देर रात धनुषटोली गांव का रहने वाला चंदन धानू अपनी प्रेमिका के नाराज होने के बाद टावर पर चढ़ गया। इसके बाद शुरू हुआ यह पूरा ड्रामा। लोगों की भीड़ टावर के नीचे जमा हो गई। लोग उसे समझाने की कोशिश कर रहे थे, लेकिन वह प्रेमिका से मिलने की जिद पर अड़ा था। सूचना पर योगापट्टी थाने की पुलिस भी मौके पर पहुंची और उसे समझाने का प्रयास किया। लेकिन वह टस से मस नहीं हुआ। पूरी रात वह टावर पर बैठा रहा। बताते हैं कि फतेहपुर की एक युवती से उसका प्रेम-प्रसंग चल रहा है। दोनों के बीच विवाद हो गया। प्रेमिका ने मिलने से इनकार कर दिया। इससे नाराज होकर वह टावर पर चढ़ गया। रातभर वह टावर पर ही बैठा रहा। पुलिस ने उ...