लखनऊ, मार्च 18 -- रहीमाबाद, (लखनऊ) संवाददाता। प्रेमिका ने अपने प्रेमी को फोन कर बुलाया और अपने भाई व पिता के साथ मिलकर गला दबाकर उसकी हत्या कर दी। घटना को आत्महत्या का रूप देने के लिए तीनों ने शव को गांव के बाहर आम के पेड़ पर रस्सी के सहारे लटका दिया। करीब साढ़े छह माह बाद कोर्ट के आदेश पर रहीमाबाद पुलिस ने तीन आरोपियों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर कार्यवाही शुरू कर दी है। मृतक अशोक कुमार के पिता प्रभू दयाल रैदास, निवासी ग्राम ढिकुननी, थाना अतरौली, जिला हरदोई ने बताया कि उनका बेटा अशोक नोएडा में ट्रैक्टर चालक था। एक सितंबर को अशोक नोएडा से घर वापस लौटा था। दो सितंबर को वह रहीमाबाद के महिमा खेड़ा मजरा मुड़ियारा जाने की बात कहकर घर से निकला था। आरोप है कि प्रेमिका संतोषी उर्फ प्रिया ने अशोक को गांव में ढोल बजाकर हो रहे मेले में देखने के...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.