बरेली, मार्च 6 -- थाना क्षेत्र के एक गांव में कुछ माह पहले शुरू हुई प्रेम कहानी का दर्दनाक अंत हो गया। प्रेमी के फंदे से झूलने के दो दिन बाद जहर खाने वाली प्रेमिका ने भी अस्पताल में दम तोड़ दिया। परिजनों ने अंतिम संस्कार कर दिया। भमोरा के एक गांव के रहनेवाले नाबालिग किशोर-किशोरी प्रेम करते थे। परिजनों ने को जब दोनों की प्रेम कहानी पता चली तो मिलने पर सख्ती कर दी। जिससे से आहत किशोरी ने रविवार को जहर खा लिया था। उसका शहर के एक निजी अस्पताल में उपचार चल रहा था, जहां बुधवार शाम उसकी मौत हो गई। परिजनों ने पुलिस को सूचना दिए बिना ही किशोरी का अंतिम संस्कार करा दिया। बता दें प्रेमी कृष्णपाल प्रेमिका के जहर खाने के बाद सोमवार सुबह से गायब हो गया था। मंगलवार की सुबह गांव से दूर चांढपुर अड्डे के पास एक खेत में यूकेलिप्टस के पेड़ में शव रस्सी से लट...