नई दिल्ली, मार्च 3 -- उत्तर प्रदेश के बरेली जिले में प्रेमी ने खौफनाक कदम उठाया है। प्रेमिका के जहर खाने के बाद प्रेमी ने पेड़ पर फंदे से लटककर खुदकुशी कर ली। प्रेमिका का अस्पताल में इलाज चल रहा है। पुलिस ने युवक के शव का पोस्टमार्टम कराया है। भमोरा थाने की पुलिस चौकी सरदारनगर क्षेत्र में रामगंगा कटरी के गांव में रहने वाले 17 वर्षीय लड़के का गांव की सजातीय व हमउम्र लड़की के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा था। दोनों लंबे समय से परिजन से छिपकर मिलते थे। लड़की के परिजन को जब इसकी जानकारी हुई तो रविवार को उन्होंने दोनों के मिलने पर पाबंदी लगा दी और अलग रहने की हिदायत दी। इसके चलते लड़की ने सोमवार तड़के घर में ही जहरीली पदार्थ खा लिया, जिससे उसकी हालत बिगड़ गई। परिजन ने उसे निजी अस्पताल में ले जाकर भर्ती कराया। यह भी पढ़ें- लखनऊ में होली की शोभायात्रा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.