प्रेमिका ने कराया रेप का मुकदमा, ब्लैकमेल से परेशान युवक ने गोली मारकर जान दी
मेरठ, जून 25 -- सरधना में बुधवार देरशाम अटेरना-सरधना मार्ग पर नंगला आर्डर गांव के निकट युवक की गोली लगी लाश मिली। परिजनों ने खुलासा किया कि प्रेमिका के ब्लैकमेल से परेशान होकर युवक ने सुसाइड किया है। आरोप लगाया कि 10 जून को ही प्रेमिका ने रेप का मुकदमा दर्ज कराया था और समझौते के लिए रकम मांगी जा रही थी। फिलहाल प्रेमिका और उसके परिजनों पर आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप लगाकर तहरीर दी है। मोहल्ला जोगियान निवासी 23 वर्षीय साकिब पुत्र सैफुद्दीन बुधवार शाम को घर से बाहर लेकर निकला। रात करीब नौ बजे सरधना-अटेरना मार्ग पर नंगला-आर्डर गांव के पास ही साकिब सीने में गोली लगे और लहूलुहान हालत में पड़ा मिला। साकिब का फोन एक राहगीर ने उठाया, जिस पर परिजनों का कॉल आ रहा था। राहगीर ने ही परिजनों को घटना की जानकारी दी। साकिब को सीएचसी सरधना लाया गया, जहा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.