गाज़ियाबाद, जून 29 -- लोनी, हरदीप श्रीवास्तव। ट्रोनिका सिटी थाना पुलिस ने युवक की हत्या के आरोप में साथ रहने वाली प्रेमिका और उसकी बहन को गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने 23 जून को डंडे से वार करने के बाद गला घोंटकर युवक की हत्या कर दी थी। इसके बाद पुलिस और परिजनों को युवक के आत्महत्या करने की सूचना देकर दोनों बहनें फरार हो गई थीं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हत्या की पुष्टि होने पर पुलिस ने रविवार को मुकदमा दर्ज कर दोनों को गिरफ्तार कर लिया। प्रेमिका का कहना है कि वह उनकी बेटी पर गलत नजर रखता था। मूलरूप से जनपद रामपुर थाना स्वार के गांव मिलक काजी में रहने वाले 40 वर्षीय जाकिर आठ माह से ट्रोनिका सिटी थाना क्षेत्र की रामपार्क विस्तार कॉलोनी में किराये के मकान में रह रहा था। 23 जून को उसके साथ रहने वाली प्रेमिका किरन ने पुलिस और परिजनों को सूचना द...