फरीदाबाद, अप्रैल 5 -- फरीदाबाद। जवाहर कालोनी में एक 28 वर्षीय युवक ने अपनी प्रेमिका को वीडियो कॉल कर फंदा लगाकर जान दे दी। पुलिस ने शव को बीके अस्पताल भिजवा दिया है। शादी से इंकार करने पर युवक ने आत्महत्या की है। जानकारी के अनुसार जवाहर कालोनी निवासी निखिल का करीब पांच साल से एक युवती के प्यार में था।वह युवती से शादी करना चाहता था। परिजनों की भी इस बारे में बात हो चुकी थी, लेकिन कुछ दिनों से युवती उससे शादी करनेसे मना करने लगी थी। रविवार शाम करीब 5:00 बजे निखिल ने अपनी प्रेमिका से व्हाट्सऐप पर चैट करने के बाद वीडियो कॉल की। फिर फंदा लगाकर जान दे दी। घटना के वक्त घर पर कोई मौजूद नहीं था। यह देख युवती ने उसके दोस्तों को सूचित किया। युवक की मां घर पर नहीं थी। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.