हाजीपुर, फरवरी 28 -- गोरौल,संवाद सूत्र। गोरौल चौक गंज हाट के पास प्रेमिका को लेकर भाग रहे प्रेमी को पकड़ लोगों ने जमकर पिटाई कर दी। बताया गया है कि प्रेमी-प्रेमिका बाइक से भाग रहे थे। जिसकी भनक लड़की के परिवार वालों को लगी और लड़की के परिजनों ने दोनों का पीछा करते हुए गोरौल चौक गंज हाट के निकट पकड़ लिया। दूसरी तरफ प्रेमी जोड़े को देखने के लिये सैंकड़ों की संख्या में लोग जमा हो गये। इतने में सभी के बीच कहासुनी होने लगी और देखते ही देखते लोगों ने प्रेमी को पीटना शुरू कर दिया। स्थिति बिगड़ते देख लोगों ने गोरौल थाना को सूचित किया। सूचना मिलते ही अवर निरीक्षक राहुल कुमार घटनास्थल पर पहुंच कर दोनों युवक को आक्रोशित लोगों से बचा कर थाने लाया। युवक की पहचान महुआ थाना क्षेत्र छतवारा गांव निवासी अमित कुमार एवं राहुल कुमार के रूप में की गई है। अमित की...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.