मुजफ्फरपुर, फरवरी 28 -- गोरौल, हिन्दुस्तान संवाददाता। थाना क्षेत्र के गंज हाट के पास प्रेमिका को लेकर भाग रहे दो युवकों को लोगों ने पकड़ लिया। दोनों की जमकर धुनाई कर दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने काफी मशक्कत के बाद दोनों को भीड़ से अलग किया। बताया जाता है कि बाइक से प्रेमिका को लेकर दोनों युवक भाग गए। इस बीच युवती के परिजन को भनक लगते ही पीछा किया। गोरौल चौक गंज हाट के समीप दोनों को पकड़ लिया। इतने में भीड़ जमा हो गई और युवक की पिटाई करने लगे। अवर निरीक्षक राहुल कुमार ने बताया कि दोनों युवकों को भीड़ से बचा कर थाने पर लाया गया है। युवक महुआ थाना क्षेत्र के छतवारा निवासी अमित कुमार एवं राहुल कुमार है। युवती को परिजनों के हवाले कर दिया गया है। थानेदार सुनील कुमार ने बताया कि दोनों युवकों के परिजनों को सूचना दी गई है, जिसके बाद आगे की कार्रवाई...