अमरोहा, मार्च 4 -- अमरोहा में सोमवार रात डायल 112 पर तैनात सिपाही एक महिला को लेकर नवनिर्मित हाकमपुर पुलिस चौकी पर पहुंचा। ग्रामीणों ने चौकी का घेराव करते हुए हंगामा शुरू कर दिया। आरोप लगाया कि विवाहित होने के बाद भी सिपाही महिला के फेर में पड़ा है। मौके पर पहुंची पुलिस ग्रामीणों से मामले की पूछताछ करने में लगी थी, इसी दौरान सिपाही महिला को बाइक पर बैठाकर भाग निकला। थानाध्यक्ष ने पूरे मामले से आला अधिकारियों को अवगत कराते हुए सिपाही के खिलाफ रिपोर्ट भेजी है। जानकारी के मुताबिक मामला रहरा थाने की नव निर्मित पुलिस चौकी हाकमपुर का है। गांव के नजदीक पुलिस चौकी बनी है, जिसका अभी उद्घाटन नहीं हुआ है। बताया जाता है कि रहरा थाने में तैनात सिपाही चौकी में रहता था। कुछ दिन पूर्व सिपाही का तबादला डायल 112 पर अमरोहा में हो गया। ग्रामीणों का कहना है क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.