शिवपुरी, मार्च 31 -- शिवपुरी जिले के कोलारस कस्बे में अपनी प्रेमिका को घर भगाकर ले जाने पहुंचे प्रेमी की प्रेमिका के परिजनों ने पीट-पीट कर हत्या कर दी। आज सोमवार उसकी लाश नाले किनारे पड़ी हुई मिली। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जानकारी के मुताबिक रन्नौद थाना क्षेत्र के नेगमा गांव का रहने वाले 26 वर्षीय अर्जुन पाल का कोलारस कस्बे की रहने वाली 20 वर्षीय युवती के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा था। इस बात का पता दोनों के घर वालों को था, लेकिन अलग-अलग समाज के होने के चलते लड़की के परिजन शादी को राजी नहीं थे। लड़की अर्जुन के साथ शादी की बात पर अड़ी हुई थी। इसके चलते लड़की के परिजनों ने उसकी शादी तय कर दी थी। यह बात लड़की द्वारा अर्जुन को फोन पर बता दी गई थी। इसके बाद दोनों ने घर से भाग जाने की योजना बना ली थी। इसी योजना के तहत अर्जुन लड़क...