मुजफ्फरपुर, अप्रैल 2 -- मुजफ्फरपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। जंक्शन के दक्षिणी हिस्से में स्थित रेलवे के 107 फीट ऊंचे टेलीकॉम टावर पर बुधवार सुबह करीब नौ बजे एक सिरफिरा चढ़ गया। वह अपनी प्रेमिका को बुलाने की मांग कर रहा था। टावर पर चढ़ने के बाद उसने डायल 112 पर कॉल कर इसकी जानकारी दी। मुख्यालय ने इसकी जानकारी काजी मोहम्मदपुर पुलिस को दी। इसके बाद थानेदार नवलेश कुमार दल बल के साथ मौके पर पहुंचे और फिर फायर ब्रिगेड और रेल पुलिस की टीम को बुलाया। युवक की पहचान देवरिया थाना क्षेत्र के धरफरी गांव निवासी प्रभु पंडित के पुत्र अनीष कुमार (22) के रूप में हुई।पुलिस ने युवक के मोबाइल पर कॉल कर व लाउडस्पीकर के माध्यम से समझाते हुए नीचे उतरने की अपील की। लेकिन, वह नहीं माना। वह प्रेमिका को बुलाने की जिद पर अड़ा रहा। इसके बाद युवक के माता-पिता समेत गांव क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.