अमरोहा, जुलाई 8 -- हसनपुर। परिवार के सात लोगों को नशीली दवा खिलाकर बेहोश करने के बाद प्रेमिका को बहला फुसलाकर ले जाने के मामले में दूसरी बिरादरी के प्रेमी समेत आठ लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ है। एसपी लखन सिंह यादव के निर्देश पर पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए ताबड़तोड़ दबिश डाल रही है। जानकारी के मुताबिक कोतवाली क्षेत्र के गांव निवासी महिला की शादी चार वर्ष पूर्व सैदनगली थाना क्षेत्र के गांव में हुई थी। फिलहाल 24 वर्षीया महिला पर तीन वर्ष की बेटी है। बताया जा रहा है कि पति से अनबन के बाद पिछले दो वर्ष से वह मायके में रह रही थी। यह भी पढ़ें- Amroha News: मटन में नशीली दवा खिलाकर परिवार के सात लोगों को बेहोश कर प्रेमी संग विवाहित फरार भाभी का कहना है कि महिला का गांव निवासी दूसरी बिरादरी के युवक से प्रेम प्रसंग चल रहा है। मायके वाले इ...