बुलंदशहर, अप्रैल 28 -- अहमदगढ़ क्षेत्र में एक प्रेमिका को जिंदा जलाने के मामले में एसएसपी दिनेश कुमार सिंह ने सख्त कार्रवाई करते हुए अहमदगढ़ थाना प्रभारी समेत चार पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया है। इस मामले में तीन दिन बाद भी किसी आरोपी को गिरफ्तार नहीं किया जा सका है। इसके साथ ही केस की विवेचना में भी लापरवाही बरती जा रही थी। अपराध शाखा से विशम्भर दयाल को थाने की कमान सौंपी गई है। गौरतलब है कि शिकारपुर क्षेत्र की रहने वाली 20 वर्षीय युवती का बीते तीन साल से अहमदगढ़ के गांव सालवानपुर निवासी आशीष के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा था। यह भी पढ़ें- खुर्जा ट्रिपल मर्डर: खुर्जा कोतवाल और चौकी प्रभारी समेत चार पुलिसकर्मी सस्पेंड बताया जाता है कि 25 अप्रैल को आशीष ने युवती को फोन कर बताया कि उसकी सगाई कहीं और तय हो रही है। इससे आहत होकर युवती सीधे प्...