प्रेमिका को दूसरे प्रेमी के साथ देख हंसिए से किया हमला
गोरखपुर, सितम्बर 23 -- भटहट, हिन्दुस्तान संवाद। गुलरिहा थाना क्षेत्र के एक गांव में मंगलवार रात शादीशुदा प्रेमिका को दूसरे युवक के साथ देखकर पुराना प्रेमी भड़क गया। आरोप है कि कहासुनी के दौरान उसने पास रखे हंसिए से महिला पर हमला कर दिया। इससे महिला का हाथ जख्मी हो गया। आरोपी मौके से फरार हो गया। घायल महिला का स्थानीय अस्पताल में उपचार कराया गया। महिला ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। पुलिस जांच कर रही है। जानकारी के मुताबिक, महिला पति और चार बच्चों के साथ गांव में रहती है। महिला खेती-किसानी कर परिवार का पालन-पोषण करती है। आरोप है कि उसका पड़ोसी युवक से कई वर्षों से प्रेम प्रसंग चल रहा था। इसी बीच महिला का बगल के गांव के एक दूसरे युवक से भी संबंध हो गया। आरोप है कि मंगलवार रात करीब 10 बजे दूसरा युवक महिला के कमरे में पहुंचा था।म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.