बुलंदशहर, अप्रैल 25 -- कोतवाली नगर क्षेत्र की एक विवाहिता ने अपने पति व ससुराल पक्ष पर दहेज उत्पीड़न, मारपीट और जान से मारने की धमकी देने के गंभीर आरोप लगाए हैं। पीड़िता की शिकायत के बाद पुलिस ने एसएसपी के आदेश पर मुकदमा दर्ज किया है। पीड़िता का आरोप है कि उसका निकाह नासिर उर्फ निसार साबरी के साथ हुआ था, जिसमें उसके परिवार ने करीब 12 लाख रुपये खर्च कर कार, 90 हजार रुपये नकद और अन्य घरेलू सामान दिया था। इसके बावजूद पति, सास, जेठ तथा ननद खुश नहीं थे और अतिरिक्त दहेज में बुलेट मोटरसाइकिल और दो लाख रुपये की मांग की जाती रही। आरोप है कि मांग पूरी न होने पर विवाहिता के साथ मानसिक और शारीरिक उत्पीड़न किया जाता था। पति द्वारा अक्सर मारपीट कर मायके छोड़ दिया जाता था और बाद में समझौते के बाद वापस ले जाया जाता था। विवाहिता ने यह भी आरोप लगाया कि उसके पति...