अमरोहा, जून 28 -- डिडौली क्षेत्र के एक गांव में शनिवार रात प्रेमिका को गिफ्ट देने उसके घर पहुंचे एक किशोर को किशोरी के परिजनों ने पकड़कर पिटाई कर दी। घटना के बाद गांव में कुछ देर अफरा-तफरी का माहौल रहा। बताया जा रहा है कि किशोर शनिवार की देर रात किशोरी के घर पहुंचा था। इसी दौरान किशोरी के परिजनों ने उसे देख लिया और पकड़कर उसकी जमकर धुनाई कर दी। बाद में किशोर वहां से चला गया। घटना के बाद किशोरी के परिजन कोतवाली पहुंचे और किशोर के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने तहरीर मिलने पर मामले की जांच शुरू कर दी है। यह भी पढ़ें- प्रेमिका को गिफ्ट देने पहुंचे किशोर की पिटाई, तहरीर वहीं, चर्चा है कि किशोर और किशोरी के बीच काफी समय से प्रेम प्रसंग चल रहा है। मामला पुलिस तक पहुंचने के बाद अब दोनों परिवारों के बीच समझौते की भी बात चल रही है।...