प्रेमिका को आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोपी नाबालिग प्रेमी गिरफ्तार
गुमला, जुलाई 5 -- सिसई, प्रतिनिधि। सिसई थाना क्षेत्र की एक युवती की आत्महत्या मामले में पुलिस ने आरोपी नाबालिग प्रेमी को गिरफ्तार कर रविवार को गुमला स्थित बाल सुधारगृह भेज दिया। आरोपी भरनो थाना क्षेत्र के चितागुटू गांव का रहने वाला है। थाना प्रभारी नीरज कुमार ने बताया कि शनिवार को सिसई छारदा रोड निवासी ज्योति कुमारी ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। इस मामले में मृतका के पिता के आवेदन पर सिसई थाना में प्राथमिकी दर्ज की गई है। प्राथमिकी में आरोप लगाया गया है कि नाबालिग प्रेमी ने फोन पर युवती को आत्महत्या के लिए उकसाया और मानसिक दबाव बनाया। जिसके कारण उसने यह कदम उठाया।पुलिस ने आरोपी को उसके घर से गिरफ्तार कर किशोर न्याय प्रक्रिया के तहत बाल सुधारगृह भेज दिया है। वहीं, जांच के लिए आरोपी और मृतका दोनों के मोबाइल फोन जब्त कर टेक्निकल सेल को ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.