बापगत, दिसम्बर 10 -- यूपी के बागपत में एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। जहां एक गांव की रहने वाली विवाहिता परिजनों के साथ शहर के मेरठ रोड स्थित एक मकान पर पहुंची तो वहां उसका पति अपनी प्रेमिका के साथ मिला। रंगेहाथ पकड़े जाने पर विवाहिता ने पति की चप्पलों से पिटाई की। आरोप है कि इसी बीच आरोपी पति ने ससुर और साले के साथ मारपीट कर दी। तभी सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और युवक और उसकी प्रेमिका को कोतवाली ले आई। पीड़िता ने पति और उसकी प्रेमिका के खिलाफ तहरीर दी है। उधर, प्रेमिका का कहना है कि युवक ने उसके साथ शादी कर रखी है। सिंघावली अहीर थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली युवती की शादी बागपत कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में हुई थी। विवाहिता का पति शहर की मेरठ रोड पर स्पेयर पार्ट्स की दुकान करता है। बताया जाता है कि युवक के बिहार की रह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.