बलिया, अप्रैल 21 -- नगरा, हिन्दुस्तान संवाद। प्रेमिका के शादी करने से इनकार करने पर युवक मंगलवार को बिजली के टॉवर पर चढ़ गया। काफी प्रयास के बाद भी जब वह नीचे उतरने को तैयार नहीं हुआ तो पुलिस ने लड़की से फोन पर बातचीत करायी। इसके बाद करीब ढाई घंटे बाद युवक नीचे उतरा। इस मामले में लड़की की तहरीर पर पुलिस ने युवक के खिलाफ छेड़खानी का केस दर्ज किया है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच-पड़ताल की जा रही है।इलाके के सिसवार निवासी 20 वर्षीय विकास राजभर का एक लड़की से प्रेम-प्रसंग चल रहा था। कुछ दिनों पहले वह युवती को बहला-फुसलाकर भगा ले गया। इस मामले में लड़की के परिजनों ने उसके खिलाफ अपहरण का मुकदमा दर्ज कराया गया था। इसी बीच दो दिन पहले वह लड़की को लेकर वापस लौट आया। इसके बाद वह लगातार शादी के लिए दबाव बना रहा था। बताया जाता है कि जब युवती ने...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.