बदायूं, अप्रैल 4 -- छह दिन पहले प्रेमिका के भाइयों द्वारा की गई पिटाई में घायल युवक की इलाज के दौरान सैफई मेडिकल कॉलेज में मौत हो गई। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया। मेडिकल कॉलेज की सूचना पर पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है और मामले की जांच जारी है। थाना कादर चौक क्षेत्र के गांव बंदरी निवासी सीमा पत्नी उदयराज, उझानी के नारायणगंज मोहल्ले में बच्चों की पढ़ाई के लिए पिछले 20 वर्षों से रह रही हैं। उनके पुत्र सूर्यकांत का गांव में आना-जाना था। गांव की ही एक युवती उससे शादी करना चाहती थी। इसकी जानकारी होने पर युवती के भाई राजकमल उर्फ छिडका पुत्र अनुरुद्ध, गांव के ही बृजेश पुत्र जयपाल, अभिषेक पुत्र अनिल और उदयभान पुत्र बृजेश ने 28 मार्च की सुबह करीब 7 बजे उसे गांव बुला लिया और करीब 9 बजे उझानी स्थित उसके मकान के बाह...